19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने एक बार फिर मछुआरों से कहा – हम आपके लिए अलग से बनाएंगे मत्स्य पालन मंत्रालय

मछुआरों के हितों के लिए बनाएंगे अलग मंत्रालय। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मोदी सरकार पर साधा निशाना।
less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

बीजेपी दो से तीन पूंजीपतियों के हितों के संरक्षण की पार्टी।

नई दिल्ली। केरल दौरे के अंतिम दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोल्लम के फिशरमैनों से मिले। उन्होंने मछुआरों से कहा कि जैसे किसान जमीन पर खेती करते हैं वैसे ही आप समुद्र में मछली की खेती करते हैं। किसानों के पास दिल्ली में एक मंत्रालय है। लेकिन आपके हितों को बढ़ावा देने के लिए कोई मंत्रालय नहीं है।

इसलिए केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही मैं सबसे पहले भारत के मछुआरों के हितों की रक्षा करने के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन करूंगा। ताकि आपके मुद्दों का बचाव और संरक्षण हो सके। बता दें कि केंद्र सरकार में अलग से मत्स्य पालन मंत्रालय पहले से ही अस्तित्व में है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल की कीमत घट रही है लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ रही हैं। आपके जेब से ये पैसा लिए जा रहा है और भारत के 2 से 3 बिजनेसमैन को दिया जा रहा है। मैं, आपको भरोसा देता हूं कि कांग्रेस इस पैसा का ज्यादा हिस्सा आपके जेब तक पहुंचाने का काम करेगी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग