उनके अनुसार पटना-एणार्कुलम स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 एवं 28 मई को रद्द रहेगा, जबकि पुरी-जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 मई को रद्द रहेगा। इसी तरह जयनगर-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 मई को, पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को तथा टाटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन और दानापुर-टाटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 एवं 27 मई को रद्द रहेगा। कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें के परिचालन को भी अस्थायी तौर रद्द किया गया है।