ठंड पड़नी भी नहीं शुरू हुई प्रदूषण बढ़नी शुरू हो गई
बता दें कि अभी दिल्ली एनसीआर में ठंड ठीक से आई भी नहीं है और वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को दिल्ली एनसीआर के शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, नोएडा में सबसे कम एयर इंडेक्स 199 रहा। जबकि भिवाड़ी में वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा दर्ज की गई। यहां का एयर इंडेक्स 304 दर्ज किया गया। एयर इंडेक्स दिल्ली में 200, फरीदाबाद में 213, गाजियाबाद में 266, ग्रेटर नोएडा में 250, गुरुग्राम में 217 दर्ज किया गया। पूर्वानुमान की मानें तो अभी तीन दिनों तक वायु प्रदूषण स्तर में हल्का इजाफा होता रहेगा।