1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनाथ सिंह ने कहा, सरकार कृषि कानूनों में बदलाव को तैयार, माननी होगी यह शर्त

राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान कम से कम 2 साल इस कानून को उपयोग करके देखें कि ये कानून कितना उपयोगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 30 Dec 2020, 10:06 AM IST

Rajnath Singh

Rajnath Singh

नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काफी दिनों के बाद नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि किसान कम से कम 2 साल इस कानून को उपयोग करके देखें कि ये कानून कितना उपयोगी है फिर अगर आपको लगता कानून में संशोधन करने की जरूरत है तो हमारी सरकार संशोधन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आज भी किसान बातचीत करें और उन्हें लगता है कि इसमें संशोधन करने की आवश्यकता है तो हम तैयार हैं।

किसान बीते 35 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसान और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। किसी का भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक किसी तरह का समझौता नहीं होगा। इस आंदोलन में अब तक काफी लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर सरकार भी झुकने को तैयार नहीं है। सरकार के सभी मंत्री किसानों को समझाने का प्रयास कर चुके हैं, लेेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है।