31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनाथ सिंह ने रक्षा अधिकारियों को एकता की शपथ दिलाई

राजनाथ सिंह ने सरदार पटेल को किया नमन सरदार पटेल के कार्यों को याद किया राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है उनकी जयंती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 31 Oct 2019, 8:48 PM IST

rajnath.jpg

देश के पहले केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ सशस्त्र बलों और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को एकता की शपथ दिलाई। सिंह ने रक्षा मंत्रालय में अधिकारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के संकल्प के साथ 'राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ' दिलाई। सिंह के साथ शपथ लेने वालों में सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और रक्षा सचिव अजय कुमार भी शामिल रहे।

सोनिया गांधी का केंद्र पर निशाना, मोदी सरकार ने आरटीआई कानून को कमजोर किया

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि- 'स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री के तौर पर सरदार पटेल ने भारतीय संघ में 560 से अधिक रियासतों को एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार ने 2014 में इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।'

खराब हवा से 7 साल कम हो रही है गंगा किनारे रहने वाले लोगों की उम्र : रिपोर्ट

इस दौरान रक्षा मंत्री सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि- 'मैं सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। भारत की एकता, अखंडता और इतिहास में उनका जबरदस्त योगदान हमेशा इस कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा याद किया जाएगा। आइए राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हम खुद को भारत की एकता को मजबूत करने के लिए फिर से समर्पित करें।'