7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित, लोकसभा में तीन तलाक की वजह से काम बाधित

राज्यसभा में कावेरी जल विवाद को लेकर चर्चा शुरू हुई, लेकिन इस मुद्दे को लेकर डीएमके और एआईएडीएमके के सदस्यों के बीच हंगामा शुरू हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
loksabha

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित, लोकसभा में 2 बजे के बाद फिर से होगी तीन तलाक पर चर्चा

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चर रहा है। शीतकालीन सत्र का आज 11वां दिन है। राज्यसभा और लोकसभा में अहम मुद्दो पर चर्चा होनी है। इस बीच ख़बर आ रही है कि राज्यसभा को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड: देहरादून में नदी का पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत और तीन घायल

बता दें कि राज्यसभा में कावेरी जल विवाद को लेकर चर्चा शुरू हुई, लेकिन इस मुद्दे को लेकर डीएमके और एआईएडीएमके के सदस्यों के बीच हंगामा शुरू हो गया। हंगामे को देश राज्यसभा अध्यक्ष ने संसद की कार्यवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी है। वहीं, टीएमसी ने आज राज्यसभा में नियम 267 के तहत गृह मंत्रालय के उस नोटिफिकेशन पर चर्चा का नोटिस दिया है जिसमें देश की 10 सरकारी एजेंसियों को कंम्प्यूटर्स की निगरानी का अधिकार दिया गया है।

यह भी पढ़ें-रिकॉर्ड तोड़ ठंड की चपेट में राजधानी दिल्ली, पारा गिरकर पहुंचा 3.4 डिग्री

वहीं, लोकसभा में संसद पटल पर गुरुवार को तीन तलाक विधेयक पेश किया जा चुका है, जिस पर कल चर्चा हुई । वहीं, लोकसभा में बिल पारित हो चुका है, लेकिन आज भी तीन तलाक की वजह से सदन में हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।