
कृषि कानून संसद से पास किया, वहीं से ये कानून समाप्त भी होंगे।
नई दिल्ली। कृषि कानूनों पर नौवीं दौर की वार्ता विज्ञान भवन में शुरू होने से कुछ देर पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। अपने स्टैंड पर अडिग रहते हुए उन्होंने शनिवार को कहा कि कानून संसद लेकर आई है और ये वहीं खत्म होंगे। केंद्र सरकार को कानून वापस लेने पड़ेंगे। इतना ही नहीं मोदी सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून लाना पड़ेगा।
वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच आज विज्ञान भवन में बैठक होगी। सरकार खुले मन से किसान नेताओं के साथ बातचीत करने को तैयार है। जानकारी के मुताबिक सरकार किसानों के साथ कल होने वाली बैठक के मसले पर कानूनी राय भी ले रही है। इस बात की भी संभावना है कि सरकार आज इस मसले पर अंतिम फैसला ले सकती है।
दूसरी तरफ किसान संगठनों के नेताओं ने कहा है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पहले ही साफ कर दिया था कि वो कमिटी बनाए जाने के विरोध में हैं और कमिटी की बैठकों में नहीं जाएंगे। इन संगठनों का कहना है कि वो सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
Updated on:
15 Jan 2021 12:11 pm
Published on:
15 Jan 2021 12:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
