26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईकोर्ट पहुंची रेप पीड़ित दोनों साध्वी, राम रहीम के लिए मांगी उम्रकैद की सजा

कोर्ट ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी।

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Oct 04, 2017

baba ram rahim

नई दिल्ली। राम रहीम की सजा को उम्रकैद में तब्दील करवाने के लिए दोनों साध्वियों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में पीड़ित साध्वियों ने कहा कि राम रहीम के काले कारनामों के लिए 20 साल की सजा कम है। उन्होंने हाईकोर्ट से राम रहीम के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की है।

राम रहीम को मिली है 20 साल की सजा
गौरतलब है कि दो साध्वियों से बलात्कार में मामले में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई अदालत ने राम रहीम को दोषी पाया था। इस दौरान कोर्ट ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने राम रहीम पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इस राशि को दोनों साध्वियों को दिया जाएगा। वहीं राम रहीम ने सजा मिलने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन कुछ कारणों से उसकी याचिका दायर नहीं हो पाई थी। अब राम रहीम को फिर से हाईकोर्ट में याचिका दायर करना है।

राम रहीम के जेल जाने के बाद भड़की थी हिंसा
वहीं राम रहीम के जेल जाने के बाद पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हिंसा की आड़ में राम रहीम को जेल से भगाने की साजिश रची गई थी लेकिन सुऱक्षाबलों ने उसे नाकाम कर दिया था।

पुलिस की गिरफ्त में आई हनीप्रीत
राम रहीम के जेल जाने के बाद भड़की हिंसा के पीछे राम रहीम की दत्तक बेटी हनीप्रीत का हाथ माना जा रहा है। राम रहीम के जेल पहुंचते ही हनीप्रीत फरार हो गई थी। मंगलवार को पंजाब पुलिस ने हनीप्रीत को पंजाब से गिरफ्तार किया था। हालांकि पंजाब पुलिस ने बाद में हरियाणा पुलिस को सौंपा दिया था। पुलिस हनीप्रीत से पुछताछ करके राम रहीम के राज उगलवा रही है।