12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम रहीम को एक और झटका, 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में जमानत याचिका खारिज

डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रमुख राम रहीम ने जमानत के लिए याचिका लगाई थी, इस पर गुरुवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने अहम फैसला सुनाया।

2 min read
Google source verification
Ram

राम रहीम को एक और झटका, 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में जमानत याचिका खारिज

चंडीगढ़। यौन शोषण के मामले में जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा झटका दिया है। चार सौ से ज्यादा साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के एक मामले में दायर की गई जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रमुख राम रहीम ने जमानत के लिए याचिका लगाई थी, इस पर गुरुवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने अहम फैसला सुनाया।

2014 में कोर्ट ने दिया था सीबीआई जांच का आदेश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हंसराज चौहान नाम के एक शख्स ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसके बाद दिसंबर 2014 में कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। चौहान ने दावा किया था कि डेरा में ईश्वर से मिलाने के नाम पर करीब चार सौ साधुओं को नपुंसक बना दिया गया था।

लेह-मनाली हाईवे पर रोहतांग दर्रे के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो परिवारों के 11 लोगों की मौत

दूसरे आरोपी को मिली राहत

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में आरोपी डॉक्टर पंकज गर्ग को थोड़ी राहत मिली है, पहले पंकज को देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी, अब कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए उन्हें कुछ कागजी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।

सबरीमाला मंदिर में बंद हुआ आम लोगों का प्रवेश, बाढ़ के चलते सौ करोड़ का नुकसान

20 साल की सजा काट रहा है दुष्कर्मी

उल्लेखनीय है कि राम रहीम को पिछले साल दो महिलाओं के साथ रेप के मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इससे पहले पंचकूला कोर्ट ने राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कल्सन ने हनीप्रीत की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया।

राजीव गांधी के बहाने पीएम मोदी ने कसा तंज- अब दिल्ली से 1 रुपया निकले तो पूरे सौ पैसे पहुंचते हैं

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग