5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम रहीम को लेकर आई एक और बुरी खबर, सुनते ही जेल में फूट-फूट कर रोने लगा बाबा और फिर..

बाबा ने खाने का एक दाना भी नहीं खाया और दहाड़े मार-मार कर रो रहा है।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Aug 07, 2018

ram

राम रहीम को लेकर आई एक और बुरी खबर, सुनते ही जेल में फूट-फूट कर रोने लगा बाबा और फिर..

नई दिल्ली। अपनी ही दो शिष्याओं के साथ रेप के मामले में 20 साल की सज़ा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। जानकारी के मुताबिक अपने आश्रम में अय्याशी करने वाला बाबा जेल में दहाड़े मार-मार कर रो रहा है। इतना ही नहीं राम रहीम खाना खाने को भी तैयार नहीं है। बाबा की ऐसी हालत देख लोगों को काफी हैरानी हो रही है।

लेकिन राम रहीम की ऐसी हालत के पीछे की एक मुख्य वजह भी सामने आ गई है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को खबर मिली कि चार सौ साधुओं को नपुंसक बनाने के एक अन्य केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोप तय कर दिए गए हैं। जिसके बाद बाबा ने खाने का एक दाना भी नहीं खाया और दहाड़े मार-मार कर रो रहा है।

मामले पर सुनवाई करते हुए बीते शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम के अलावा डॉ. महेंद्र इंसा और डॉ. पंकज गर्ग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए धारा 120बी, 326, 417 और 506 के तहत आरोप तय किए गए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। गौैरतलब है कि साल 2000 से 2007 के बीच सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में 400 साधुओं को नपुंसक बना दिया गया था। इसके लिए साधुओं को भगवान के दर्शन के मार्ग प्राप्त करने का झांसा दिया गया था।

इस पूरे मामले को लेकर डेरा सच्चा सौदा के साधु हंसराज चौहान ने चंडीगढ़ कोर्ट में 2012 में याचिका दायर की थी। दो साल बाद ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। बता दें कि राम रहीम के इस अपराध के खिलाफ जनवरी 2015 में लिखित मामला (एफआईआर) दर्ज किया गया था। अब पूरे मामले पर आरोप तय होने के बाद राम रहीम की मुसीबतें और बढ़ गई हैं, जिससे वह काफी बेचैन हो गया है और रो रहा है।