25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजीव गांधी के बहाने पीएम मोदी ने कसा तंज- अब दिल्ली से 1 रुपया निकले तो पूरे सौ पैसे पहुंचते हैं

'सरकार का पैसा और गरीब परिवार का पसीना मिलता है तो गरीब को भी बंगले जैसा घर नसीब हो सकता है। यह इसीलिए संभव हो सका चूंकि दिल्ली से भेजा गया एक रुपया पूरा उनके खाते में आता है।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 23 Aug 2018, 6:29 PM IST

Modi

राजीव गांधी के बहाने पीएम मोदी ने कसा तंज- अब दिल्ली से 1 रुपया निकले तो पूरे सौ पैसे पहुंचते हैं

नई दिल्ली। गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक बयान पर चुटकी ली है। दरअसल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घर लाभार्थियों को सौंपने के लिए राज्य के वलसाड़ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जुजवा गांव में करीब एक लाख से अधिक लाभार्थियों को घर सौंपे गए। इसी दौरान सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री ने कहा, 'सरकार का पैसा और गरीब परिवार का पसीना मिलता है तो गरीब को भी बंगले जैसा घर नसीब हो सकता है। यह इसीलिए संभव हो सका चूंकि दिल्ली से भेजा गया एक रुपया पूरा उनके खाते में आता है।'

राजीव ने दिया था ये बयान

उल्लेखनीय है कि दिवंगत राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो गांव तक 15 पैसा ही पहुंचता है। प्रधानमंत्री का गुरुवार को दिया बयान इसी पर तंज माना जा रहा है। मोदी ने कहा कि सरकार ने अब बिचौलियों और कमीशनखोरों को निकाल दिया है। मोदी ने रक्षा बंधन के पर्व को याद करते हुए कहा कि एक लाख से अधिक बहनों का ग्रह प्रवेश और 600 करोड़ की पेयजल योजना रक्षा बंधन से पहले उन्हें एक अनूठी भेंट है।

प्रधानमंत्री ने पूछे कई अहम सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, पेयजल योजना, जनधन खातों समेत कई अहम योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कई लाभार्थियों से अलग-अलग के तरह के सवाल भी पूछे। इनमें दस्तावेज किसके नाम पर हैं? योजना का लाभ लेने में रिश्वत तो नहीं देनी पड़ी? कुटीर उद्योगों का कारोबार बढ़ा या नहीं? आदि सवाल शामिल थे। गौरतलब है कि पीएम आवास योजना के तहत अब मकान के दस्तावेज महिलाओं के नाम पर ही किए जाते हैं।

लेह-मनाली हाईवे पर रोहतांग दर्रे के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो परिवारों के 11 लोगों की मौत