पं. अरविंद तिवारी के अनुसार मोदी जी की कुंडली में ग्रहों की स्थिति किस प्रकार है उच्च का बुध वक्री और भाग्य का स्वामी होकर, वह सूर्य और केतु के साथ बारहवें भाव में पड़ा हुआ है । वही पंचम भाव का स्वामी शनि शुक्र के साथ युति बनाकर एकादश भाव में है तथा पराक्रम भाव का स्वामी गुरु पंचम भाव में पड़ा हुआ है, एवं छठे भाव में राहु और बारहवें भाव का केतु कुंडली में अरिष्ट नाशक योग बना रहा है । अरिष्ट नाशक योग के कारण मोदी जी राजनीति में आने वाली सारी बाधाओं को पार करके यहां तक पहुंचे हैं और आगे भी यही कारवां चलता रहेगा ।