अयोध्या विवाद ( Ayodhya Dispute ) पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संवैधानिक पीठ सुनवाई कर रही है। इस मामले की सुनवाई हफ्ते में पांच दिन चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी हिंदू पक्षों की बहस की सुनवाई 16 दिन में पूरी कर ली है। इसमें निर्मोही अखाड़ा, रामलला के वकील अपनी दलील पूरी कर चुके हैं।