5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्‍ली : बिना इजाजत के करने जा रहे थे रावण दहन, पुतले को पुलिस ने किया जब्‍त

दशहरे के मौके पर बिना इजाजत के रावण दहन की तैयारी कर रहे लोगों को रावण दहन करने नहीं दिया और इसे जब्‍त कर लिया और रावण के पुतले को थाने ले आई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 20 Oct 2018, 6:11 PM IST

delhi

दिल्‍ली : बिना इजाजत के करने जा रहे थे रावण दहन, पुतले को पुलिस ने किया जब्‍त

नई दिल्‍ली : अमृतसर की घटना से सबक लेते हुए दिल्‍ली पुलिस ने पूर्वी दिल्‍ली के सुख विहार तिकोना पार्क रोड पर दशहरे के मौके पर बिना इजाजत के रावण दहन की तैयारी कर रहे लोगों को रावण दहन करने नहीं दिया और इसे जब्‍त कर लिया और रावण के पुतले को थाने ले आई।

पुलिस ने नहीं दी थी मंजूरी
फ्रेंड्स यूनियन रामलीला ड्रामेटिक क्लब के सदस्यों ने सुख विहार तिकोना पार्क रोड स्थित सामुदायिक भवन के पास मुख्‍य मार्ग पर दहन करने के लिए 40 फुट ऊंचा रावण का पुतला खड़ा किया था और रावण दहन की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने इन्‍हें सुरक्षा कारणों से इसकी मंजूरी नहीं दी थी। इसलिए पुलिस ने मौके पर जाकर रोकने की कोशिश की। लेकिन वे लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। बहस होने लगी। जब विवाद बढ़ने लगा तो पुलिस रावण का पुतला सीज कर उसे थाने ले आई।

लोगों का कहना था कि हर साल होता है रावण दहन
समिति के सदस्‍यों का कहना है कि पार्क में रावण दहन के लिए पुलिस से हर साल मंजूरी मिल जाती थी। इस वर्ष पार्क में राव़ण दहन की इजाजत नहीं मिली थी। इसलिए वह सड़क किनारे ही रावण दहन करने जा रहे थे। जबकि पुलिस का कहना है कि मुख्य मार्ग पर पुतला दहन की कतई मंजूरी नहीं दी जा सकती। इससे बड़े हादसे का खतरा हो सकता था। इसीलिए पुतले को जब्‍त कर लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा भी किया और कहा कि अगर पुतला नहीं वापस किया तो पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, जबकि पुलिस का कहना है कि अगर उन्‍हें पुतला चाहिए तो उन्‍हें अदालत से निर्देश लेना होगा।