
सीएम अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। यूके की फ्लाइट को भारत आने की अनुमति देने के फैसले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए इन फ्लाइटों पर लगी पाबंदी को और बढ़ाना चाहिए। ये पाबंदी 31 जनवरी तक रखनी चाहिए। स्ट्रेन के मामले यूके में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल में ही में भारत ने यूके से आने वाली फ्लाइटों पर पाबंदी लगा दी थी।
कोरोना का नया स्ट्रेन आम कोरोना वायरस से ज्यादा घातक बताया जा रहा है। ये काफी तेजी से फैलता है। इसके खतरे को कम करने के लिए भारत ने यूके की उड़ानों पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद उड़ानों पर से पाबंदी हटा ली गई है।
हाल में कर्नाटक में 11 मामले सामने आए, जिसमें नए स्ट्रेन मिले हैं। इसके साथ 75 लोग यूके से आए हुए हैं। इनकी अभी जांच बाकी है। नए स्ट्रेन के मामले देश में भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।
Updated on:
07 Jan 2021 04:30 pm
Published on:
07 Jan 2021 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
