
नई दिल्ली।RSS मानहानि केस (RSS Defamation Case) में मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में आज राहुल गांधी पेश हुए। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने खुद को दोषी बताया। कोर्ट ने राहुल गांधी को 15 हजार के मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दी है।
राहुल गांधी पर पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में विवादास्पद बयान देने का आरोप है। राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने गौरी लंकेश की हत्या को भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जोड़ा था।
वहीं, इस केस की सुनवाई के लिए सीपीआई नेता सीताराम येचुरी भी कोर्ट पहुंचे।
दरअसल, गौरी लंकेश हत्या को लेकर राहुल के बयान से सियासत गरमा गई थी। विवादित बयान पर वकील धृतमान जोशी ने मुंबई की शिवड़ी कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दाखिल किया था। इस मामले में कई बार सुनवाई हुई, जिसके बाद 4 जुलाई को कोर्ट ने राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि कोर्ट ने पहले ही राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन, सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकीलों ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने के कारण वो अदालत नहीं आ सके। लिहाजा, कोर्ट ने राहुल की पेशी के लिए चार जुलाई की तारीख मुकर्रर की थी।
यहां आपको बता दें कि इसी मामले में कोर्ट ने सीपीएम नेता सीताराम येचुरी को भी समन जारी किया था। गौरी लंकेश की सितंबर 2017 में बेंगलुरू में उनके घर के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी के खिलाफ पटना और अहदाबाद में भी केस दर्ज किया गया है।
Updated on:
04 Jul 2019 11:33 am
Published on:
04 Jul 2019 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
