14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संस्कृति नैमिष्य’ में करोड़ों के सम्मान बांट चौंकाएगा संघ

भारतीय मेधा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोकेस करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बड़ी योजना बनाई है

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jul 11, 2016

RSS Meeting

RSS Meeting

नई दिल्ली। भारतीय मेधा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोकेस करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बड़ी योजना बनाई है। संघ का आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती अगले साल वाराणसी में दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम 'संस्कृति नैमिष्य' आयोजित करेगा। इसमें 68 करोड़ के अवॉर्ड बांटे जाएंगे।

आयोजन के तहत तीन दिन तक बुद्धिजीवियों, संतों और कलाकारों के विभिन्न कार्यक्रम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वालों को 11 अंतरराष्ट्रीय नैमिष्य सम्मान दिए जाएंगे। संस्कार भारती का दावा है कि नैमिष्य सम्मान गरिमा और राशि के लिहाज से किसी नोबेल या ऐसे अन्य ग्लोबल अवार्ड से इक्कीस होगा। इस साल नोबेल अवॉर्ड की पुरस्कार राशि 80 लाख स्वीडिश क्रोनर (6.24 करोड़ रुपए) थी। संस्कार भारती 68 करोड़ के पुरस्कार बांटेगा।

आयोजन काशी में ही क्यों

इस आयोजन को उतर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखने के सवाल को संघ ने खारिज किया है। संघ का कहना है कि तीन साल में एक बार प्रस्तावित यह आयोजन उन लोगों को भी जवाब है, जो कहते हैं कि दक्षिणपंथियों में बौद्धिक गहराई नहीं होती।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक और संस्कार भारती के सहायक संगठन सचिव अमीर चंद के अनुसार काशी तो कला, अध्यात्म और ज्ञान की संगम नगरी रही है। कला के आदि देव नटराज, भगवान शिव की नगरी है ये। दुनिया में कला और ज्ञान का ऐसा अन्य केंद्र नहीं है। आयोजन को संस्कृति नैमिष्य नाम, उत्तर प्रदेश के सीतापुर में स्थित नैमिषारण्य से लिया गया है। बताया जाता है कि आदिकाल में विभिन्न विषयों पर बौद्धिक समागम के तहत 80000 संत और विद्धान नैमिषारण्य में जुटे थे।

गांधी-अम्बेडकर अवार्ड
दिए जाने वाले अवार्ड महात्मा गांधी से लेकर डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम पर हैं।
शांति सम्मान (बुद्ध)
मानवाधिकार सम्मान (महात्मा गांधी)
साहित्य सम्मान (कालिदास)
दृश्य कला (भरत मुनि)
विज्ञान (आर्यभट्ट)
राजनीति (कौटिल्य)
अंतरराष्ट्रीय एकता (सरदार पटेल)
आध्यात्मिक एकता (शंकराचार्य)
अखंड मानवता (दीनदयाल उपाध्याय)
शिक्षा (मदनमोहन मालवीय)
सामाजिक उत्थान ( डॉ. अम्बेडकर)

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग