15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूपेश हत्याकांड : मीडिया के सवाल पर भड़के नीतीश कुमार, कहा – आपको कातिलों की जानकारी है तो बता दीजिए

रूपेश के कातिलों की गिरफ्तारी के सवाल पर सीएम हुए नाराज। बिहार पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई कातिलों का सुराग।
less than 1 minute read
Google source verification
nitish kumar

रुपेश हत्याकांड का आरोपी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर।

नई दिल्ली। बिहार की राजधारी पटना में इंडिगो के मैनेजर की हत्या का आज तीसरा दिन है। लेकिन अभी तक रूपेश की हत्यारों का पता नहीं चला है। इस बीच इस हत्याकांड को लेकर मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों पर सीएम नीतीश कुमार नीतीश कुमार नाराज हो गए। उन्होंने मीडियाकर्मियों से ही पूछ लिया कि आपको जानकारी है ता बता दीजिए। सीएम ने कहा कि हत्या के पीछे कोई न कोई वजह होती है। स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। रूपेश सिंह के हत्यारे नहीं बचेंगे।

बता दें कि मंगलवार को इंडिगो के प्रबंधक रूपेश सिंह की हत्या हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में अपराधियों के जल्द गिरफ्तार करने के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं। लेकिन उसके भी दो दिन गुजर गए हैं। अब तक इस हत्याकांड के बारे में पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस गहन छानबीन का दावा जरूर कर रही है। लेकिन अब तक पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में सफल नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग