7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

दिल्ली पहुंचने पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम आवास जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

2 min read
Google source verification
putin-modi

aaaaaaa

नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं द्विपक्षीय वार्ता की। बताया जा रहा है कि मोदी-पुतिन के बीच डिनर पर चर्चा भी होगी। इससे पहले हवाई अड्डे से व्लादिमीर पुतिन सीधे प्रधानमंत्री आवास गए जहां पर पीएम मोदी ने उनका शानदार स्वागत किया। मुलाकात से ठीक पहले नरेंद्र मोदी ने रूसी भाषा में ट्वीट कर पुतिन का स्वागत किया। बता दें कि गुरुवार देर शाम नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

रूसी-भारतीय बिजनेस फोरम में शिरकत करेंगे पुतिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूसी-भारतीय बिजनेस फोरम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा पुतिन भारत में पढ़ने वाले रूस के सीरिअस एजुकेशन सेंटर के छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि भारत-रूस शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच होने वाल सबसे उच्चतम स्तर का आधिकारिक सम्मलेन माना जाता है। इसकी शुरुआत साल 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।

S-400 सौदे पर टिकी सभी की निगाहें

भारत ने रूस के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करते हुए S-400 ट्रायम्फ हवाई रक्षा मिसाइल खरीदने का पूरा मन बना लिया है। अमरीकी आपत्तियों के बावजूद भारत रूस के साथ यह मिसाइल खरीदने जा रहा है। भारत रूस से पांच S-400 ट्रायम्फ हवाई रक्षा मिसाइल सिस्टम खरीदना चाहता है जिस पर अभी फाइनल समझौता होना बाकी है। पुतिन के भारत दौरे इस अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की पूरी उम्मीद है। बताया जाता है कि S-400 के पास अमरीका का सबसे महंगा और आधुनिक लड़ाकू विमान एफ-35 को मार गिराने की भी क्षमता है। बता दें कि अमरीका नहीं चाहता कि भारत और रूस के बीच एस-400 मिसाइल सिस्‍टम सौदे पर हस्‍ताक्षर हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने यह समझौता होने पर प्रतिबंध भी लगा सकता है।