
संजय राउत
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’(Bharat Ratna) देने की मांग पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब शिवसेना (Shiv Sena) सांसद और नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने की वकालत की है।
संजय राउत ने कहा कि गुरुवार को कांग्रेस का अंतर्द्वंद डेमोक्रेसी के लक्षण हैं। इस पर केंद्र सरकार को फैसला लेना चाहिए। सोनिया को भारत रत्न का विरोध करने वालों पर संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि यही बात हम भाजपा से भी पूछ सकते है, PM मोदी के अलावा कौन है?
हरीश रावत भी सोनिया के पक्ष में
कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने कहा कि भारतीय नारीत्व की गरिमा को नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और देश के शोषितों एवं पीड़ितों में विश्वास पैदा करने के लिए बसपा (BSP) प्रमुख मायावती को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।
Updated on:
07 Jan 2021 04:59 pm
Published on:
07 Jan 2021 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
