कोरोना की पहली लहर खत्म होने के बाद तमाम स्कूलों को फिर से खोलने की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन फिर कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दी और भारी तबाही मचाई। इस दौरान तमाम शिक्षण संस्थानों व स्कूल-कॉलेजों को सभी राज्य सरकारों ने बंद कर दिया। अब जब दूसरी लहर धीमा पड़ चुकी है ऐसे में स्कूलों को फिर से खोलने की मांग तेज हो गई है। हालांकि, कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकारें पशोपेश में हैं।