
China पर दूसरी बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, भारत ने 47 और Chinese App पर लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली।
47 Chinese Apps Banned in India: भारत सरकार ने चीन पर दूसरी बड़ी डिजिटल स्ट्राइक ( Digital Strike ) करते हुए 47 और चीनी ऐप ( 47 China Apps ban ) पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले सरकार ने चीन विवाद ( India China Dispute ) के बीच 59 चीनी ऐप पर ( 59 Chinese Apps Ban ) बैन लगाया था, जिसमें टिकटॉक ( TikTok Ban ), यूसी ब्राउजर ( UC Browser ) जैसे कई पॉपुलर ऐप शामिल थे।
वहीं, सोमवार को 47 और चीनी ऐप पर कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैन किए गए ज्यादातर ऐप पहले से बैन एप की क्लोनिंग एप ( Cloning App ) बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूर्वाग्रह से ग्रस्त थे और डाटा प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहे थे। इन ऐप्स पर डाटा चोरी के भी आरोप थे। इसी के चलते केंद्र सरकार ने इन ऐप पर बड़ा एक्शन लिया है।
पहले 59 चीनी ऐप्स पर लगा था बैन
इससे पहले 29 जून को भारत सरकार ने देश में 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। जिन ऐप्स को बैन किया गया था उनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट आदि पॉपुलर एप्स शामिल थे। इसके अलावा हैलो, लाइक, कैम स्कैनर, शीन क्वाई, बायडू मैप, केवाई, डीयू बैटरी स्कैनर समेत कई ऐप्स को बैन कर दिया गया। सरकार ने आईटी एक्ट 2000 के तहत इन चीनी एप्स पर बैन लगाया था।
सरकार की 275 चीनी ऐप्स पर नजर
सोमवार को भारत सरकार ने चीन के 47 और ऐप पर बैन लगा दिया। बता दें कि 59 के बाद अब सरकार की नजर 275 चीनी ऐप्स बनी हुई है। इसमें PUBG भी शामिल है। हालांकि, गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, सभी चीनी ऐप्स पर रिव्यू किया जा रहा है। कुछ ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है। ऐसे में इन ऐप्स पर भी सरकार जल्द कार्रवाई कर सकती है।
Updated on:
27 Jul 2020 01:31 pm
Published on:
27 Jul 2020 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
