7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पनामा पेपर्स की दूसरी लिस्ट में नेताओं और खिलाड़ियों के नाम

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि जिन लोगों ने विदेशों में गैरकानूनी प्रॉपर्टी रखी है उन्हें यह रिस्क अब महंगा पड़ेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Puneet Parashar

•

Updated: 5 Apr 2016, 10:33 AM IST

Panama

Panama

नई दिल्ली। दूसरे देशों में पैसा छिपा कर टैक्स बचाने के मामले में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। एक अंग्रेजी अखबार द्वारा जारी की गई इस दूसरी फेहरिस्त में नेता, इंडस्ट्रियालिस्ट्स, ज्वैलर और क्रिकेटरों के भी नाम शामिल हैं। अखबार द्वारा पहली लिस्ट सोमवार को जारी की गई थी। पहली लिस्ट में व्लादिमीर पुतिन, नवाज शरीफ, शी जिनपिंग और फुटबॉलर मैसी, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और डीएलएफ के प्रमोटर केपी सिंह शमिल हैं। अब दूसरी लिस्ट में जो नए नाम सामने आए हैं उनमें पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा का भी नाम शामिल है। मालूम हो कि पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट्स लीक हुए हैं। दूसरी लिस्ट में शामिल नाम इस प्रकार हैं...

अश्विनी कुमार मेहरा- अश्विनी कुमार, मेहरासंस ज्वैलर्स के मालिक हैं। जिनके दो बेटे भी पार्टनर के तौर पर काम करते हैं। विदेशों में अश्विनी के नाम पर 7 कंपनियां रजिस्टर्ड पाई गई हैं।

अनुराग केजरीवाल- अनुराग केजरीवाल लोक सत्ता पार्टी में दिल्ली के प्रेसिडेंट थे। 2014 के लोकसभा इलेक्शन के दौरान एक स्टिंग सामने आने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। लीक डॉक्युमेंट्स में उनके नाम तीन कंपनियां और दो फाउंडेशन पाए गए हैं।

गौतम और करण थापर- चार्लवुड फाउंडेशन और निकोम इंटरनेशनल फाउंडेशन के नाम से इनकी पनामा में दो कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। गौतम अपने अंकल ललित मोहन थापर के साथ बलारपुर इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुडे़ हैं।

सतीश गोविंग समतानी, विश्लव बहादुर और हरीश समतानी- यह फैमिली रेडीमेड गारमेंट्स के कारोबार से जुड़ी है। बहादुर रहने वाले तो लखनऊ के हैं लेकिन फिलहाल बेंगलुरू में उनका रेसीडेंस है। ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स में उनके नाम से दो कंपनियां रजिस्टर्ड हैं।

गौतम सीन्गल- इन्वेस्ट मैनेजमेंट और आईटी कंसल्टेंट हैं। इसके अलावा भी उनकी कंपनियां हैं जो कई सेक्टर्स में काम करती हैं। इनके नाम से ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स में जेफ मोर्गन कैपिटल लिमिटेड रजिस्टर्ड है।

प्रभाष संकलेचा- ये मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करते थे। पत्नी की मौत के बाद फिलहाल इंदौर में रहते हैं। इनके नाम से लोटस होराईजन एसए नाम की कंपनी रजिस्टर्ड है। यह कंपनी पनामा से ऑपरेट करती है।

विनोद रामचंद्र जाधव- ये शख्स सावा हैल्थकेयर नाम की कंपनी चलाते हैं। इसकी यूनिट अहमदनगर और बेंगलुरु में हैं। इनके नाम से कई कंपनियां रजिस्टर्ड हैं जो ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स में हैं।

अशोक मल्होत्रा- इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल वह कोलकाता में क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं। इनके नाम से E&P Onlookers Limited नाम की कंपनी ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स में रजिस्टर्ड है। अशोक कुछ वक्त तक बंगाल और टीम इंडिया के कोच भी रह चुके हैं।

बहुत महंगा पड़ेगाः अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि जिन लोगों ने विदेशों में गैरकानूनी प्रॉपर्टी रखी है और जिन्होंने पिछले साल दी गई फेसेलिटी का फायदा नहीं उठाया उन्हें यह रिस्क अब महंगा पड़ेगा। फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि दूसरे देशों में प्रॉपर्टी के मामलों से निपटने के लिए 2017 से कदम उठाए जाने वाले हैं। इसके बाद प्रॉपर्टी छुपाने वालों के लिए ये काम बहुत मुश्किल हो जाएगा।

इस खुलासे में लीक हुए टैक्स डॉक्युमेंट्स बताते हैं कि कैसे दुनियाभर के 140 नेताओं और सैकड़ों सेलिब्रिटीज ने टैक्स हैवन कंट्रीज में पैसा इन्वेस्ट किया। शैडो कंपनियां, ट्रस्ट और कॉरपोरेशन बनाए गए, जिनके जरिए टैक्स बचाया गया। लीक हुए डॉक्युमेंट्स खासतौर पर पनामा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और बहामास में हुए इन्वेस्टमेंट के बारे में बताते हैं। इसीलिए अखबार ने इस खुलासे को पनामा पेपर्स नाम दिया है।