13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनंतनाग: सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को ढेर किया, हथियार और गोला बारूद बरामद

सुरक्षाबल के जवानों ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था। बिजबेहरा के गुंडबाबा संगम में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
terrorist attack

अनंतनाग के जवानों ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था।

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले में एक बड़ी आतंकी घटना सामने आई है। यहां के बिजबेहरा (Bijbehra) क्षेत्र में शुक्रवार की रात को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल के जवान ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था। इसी दौरान उनका आतंकियों से सामना हो गया। इसमें जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गुंडबाबा संगम में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार के अनुसार गुंड बाबा संगम में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके को घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान गोलीबारी में लश्कर के 2 आतंकी मारे गए।

19 फरवरी को तीन आतंकी मारे गए थे। बीते 19 फरवरी को पुलवामा के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों ने देर रात तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा था कि वे स्थानीय आतंकी ही थे। उनके पास से हथियार बरामद किए गए थे। मंगलवार शाम को जम्मू और कश्मीर पुलिस,सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने त्राल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने इसके बाद इलाके को घेर लिया,जिसके बाद मुठभेड़ हुई। इसमें तीन आतंकी मार गिराए गए।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग