6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तन्हा बुजुर्गों के लिए जिंदगी की दूसरी पारी, लिव-इन में रह सकेंगे वृद्ध

अब वरिष्ठ नागरिक अकेलापन दूर करने के लिए शादी कर सकते हैं या फिर लिव-इन में रह सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Senior Citizens

नई दिल्ली। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और आपके जीवन साथी की मौत हो चुकी है तो आप अपनी जिंदगी की दूसरी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। आपके अकेलेपन को समझते हुए कोलकाता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लब स्वयंवर योजना लेकर आया है। यह योजना रविवार यानी 22 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

विवाह या लिव-इन में रह सकते हैं

इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने लिए जीवन साथी का चुनाव कर सकेंगे। वे अपने चुने हुए व्यक्ति के साथ विवाह कर सकते है या फिर उनके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रह सकते हैं। बता दें कि इस आयोजन में भाग लेने वाले वृद्ध पुरूषों से बतौर शुल्क 600 रुपए लिए जाएंगे तो वहीं वृद्ध महिलाओं को शुल्क की छूट मिली है।

फेसबुक पर शादी देखना

इसके अलावा जो लोग इस स्वयंवर को देखने के इच्छुक हैं, उनसे 250 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। इसके आयोजकों ने बताया, 'जो लोग अपना जीवनसाथी चुनना चाहते हैं लेकिन इस बात को गोपनीय रखना चाहते हैं, उनके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। उनके फेसबुक पेज पर बहुत से लोगों ने स्वयंवर देखने आने की भी इच्छा जताई है।'

नया जीवन देना

मनोचिकित्सक एवं स्वयंवर के मुख्य आयोजक अमिताभ डे सरकार ने बताया कि इस तरह का आयोजन करने के पीछे हमारा एक मात्र उद्देश्य जीवनसाथी की मृत्यु एवं संतानों के विदेशों में रहने के कारण जिंदगी में अकेलेपन की मार झेल रहे वरिष्ठ नागरिकों को नया जीवन प्रदान करना है।

अकेलेपन को कम करना

उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से वरिष्ठ नागरिकों की मानसिक स्थिति पर अध्ययन करते आए हैं। इसलिए उन्हें वृद्धों के अकेलेपन के बारे में अच्छी समझ है। अमिताभ ने बताया कि अकेलेपन के कारण जीने की इच्छा खत्म होने लगती है, जिसकी वजह से उम्र घटती है। यही नहीं इसकी वजह से कई तरह की शारीरिक एवं मानसिक बीमारियां भी होने लगती हैं।

एक सर्वे के मुताबिक 10 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिको में अकेलेपन के कारण जीने की इच्छा खत्म हो जाती है। कई बार तो कुछ वृद्ध आत्महत्या का रास्ता भी अपना लेते हैं। ऐसे वृद्धों को फिर से पुरानी जिंदगी में लौटाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग