19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सात लोगों की मौत

असम में लगातार हो रही बारिश से स्थिति काफी गंभीर हो गई है और बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या सात पहुंच गई है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Sep 02, 2015

flood

flood

गुवाहाटी। असम में लगातार हो
रही बारिश से स्थिति काफी गंभीर हो गई है और बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत के
बाद मृतकों की संख्या सात पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया
कि तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ जिले में बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कामरूप
(ग्रामीण) जिले के अमिनगांव इलाके में मां-बेटी भूस्खलन में मारे गए। राज्य के 18
जिले और सात लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक
घाटियों की बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिसके कारण बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर
हो गई है तथा कई इलाकों से लोगों का पलायन हो रहा है। राज्य में तीन लोगों के मारे
जाने की सूचना सोमवार को मिली थी।

पूर्वी असम के डिब्रूगढ कस्बे के ज्यादातर
इलाके जलमग्न हैं और सेना तथा राज्य आपदा राहत बल के जवान राहत और बचाव कार्यो में
लगे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा राहत बल भी नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति
पर नकार बनाए हुए है और राहत अभियान चलाए जा रहे हैं। राज्य की ज्यादातर बड़ी
नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ब्रह्मपुत्र नदी चार जगहों पर,
बुरहेदेहिंग, धनसिरी राज्य के पूर्वी भागों में, पुथिमारी और बेकी पश्चिमी भागों
में तथा संकोश और कुशियारा दक्षिणी हिस्से में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

राज्य के 18 जिलों के 1841 गांव और करीब आठ लाख लोग बाढ़ प्रभावित हैं। राज्य के
अलग अलग स्थानों में बनाए गए 214 राहत शिविरों में फिलहाल 85 हजार से अधिक लोग शरण
लिए हुए है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने सोमवार को बाढ़ स्थिति की
समीक्षा की और प्रभावित लोगों को तुरंत मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें

image