नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के अरुण जेटली से मुलाकात के दावे पर हो रही बहस के बीच शहजाद पूनावाला ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पूनावाला ने दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और नीरव मोदी के बीच मुलाकात हुई है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को नीरव मोदी के साथ एक दिल्ली के होटल इम्पीरियल में मुलाकात करते देखा था। उसी समय नीरव मोदी को लोन भी मिला था। पूनावाला ने कहा, 'राहुल गांधी मैं आपको चुनौती देता हूं, मैंने आपको सितंबर 2013 में एक होटल में नीरव मोदी से मिलते हुए देखा था। इसी दौरान नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को लोन भी मिल रहा था।'