वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनका परिवार हवाला कंपनियों से ताल्लुक रखता है। उन्होंने कहा कि देश का हजारों करोड़ रुपए लेकर भागे विजय माल्या को गांधी परिवार का आशीर्वाद मिला हुआ है। पात्रा ने कहा कि किंगफीशर मामले में जिस तरह राहुल गांधी का परिवार बैकफुट पर है, उससे लगता है कि विजय माल्या नहीं बल्कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ही उसके असली मालिक हैं। राहुल और उनके परिवार ने किंगफिशर एयरलाइन्स की सेवाओं का जमकर इस्तेमाल किया है।