नई दिल्ली। मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी हत्याकांड में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। आरोपी निखिल हांडा ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। लेकिन, शैलजा के भाई सुकरण कालिया ने इस केस में ऐसा खुलासा कर दिया, जिससे नया ट्विस्ट पैदा हो गया है। शैलजा के भाई सुकरण ने दावा किया है कि मेजर निखिल हांडा के साथ उनकी बहन का कोई प्रेम-प्रसंग नहीं था और न ही अवैध संबंध थे।