
PatrikaNews@12PM: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की जिन्ना की तारीफ, जानें इस घंटे की 5 बड़ी खबरें
1- कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की जिन्ना की तारीफ
'देश की तरक्की और आजादी में जिन्ना का भी योगदान'
छिंदवाड़ा में आयोजित चुनावी जनसभा में सिन्हा ने जिन्ना की तारीफ की
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को बनाया है प्रत्याशी
बीजेपी ने पूर्व विधायक नाथन शाह को नकुलनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है
महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और जवाहर लाल नेहरू के साथ लिया जिन्ना नाम
'जब मैं पहली और आखिरी बार कांग्रेस पार्टी में आ गया हूं तो कभी मुड़कर जाने के लिए नहीं आया'
'मैं कह सकता हूं कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना यूं ही कोई बेवफा नहीं होता'
2- एअर इंडिया सिस्टम को बहाल किया गया
3:30 बजे से डाउन था सर्वर- अश्वनी लोहानी
दिल्ली और मुंबई के एयरपोर्ट पर फंसे थे सैकड़ों यात्री
भारत के साथ विदेश में भी एअर इंडिया का सर्वर डाउन हो गया था
कुछ यात्रियों ने कहा कि पिछले 3 से 5 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं
शिकायत पर एअर इंडिया के कर्मचारी संतोषजनक जवाब भी नही दे रहे थे
मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे थे कम से कम 2 हजार यात्री
पूरे भारत में SITA सॉफ्टवेयर डाउन होने से यात्रियों को हुई मुश्किलें
3- आज आएंगे 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट
58 लाख छात्रों का इंतजार 12:30 बजे होगा खत्म
बोर्ड आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in नतीजे जारी करेंगे
upresults.nic.in पर परीक्षा के नतीजे जारी करेंगे यूपी बोर्ड
results.nic.in और upmsp.edu.in पर परीक्षार्थी अपने परिणाम देख सकते हैं
SMS केे माध्यम से भी छात्र अपने परिणाम देख सकते हैं
10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए UP10 रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें
12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिएUP12 रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेज दें
4- श्रीलंका धमाकों में जांच को आगे ले जाएगा NIA
एनआईए को भारतीय संदिग्ध के शामिल होने का शक
कम्प्यूटर इमर्जेंसी रेस्पॉन्स टीम ने इस साजिश के कई अहम पहलुओं का खुलासा किया
एजेंसी जानना चाहती है कि श्रीलंका में धमाकों के तार कहीं भारत तो नहीं पहुंचते हैं
भारत ने लंका को काफी समय पहले दे दी थी चर्च और भारतीय दूतावास पर हमले की खबर
इस्लामिक स्टेट के कॉयम्बटूर और केरल मॉड्यूल एजेंसी की जांच के निशाने पर हैं
कोयम्बटूर मॉड्यूल के कथित सदस्यों से धमाकों के सिलसिले में पूछताछ की तैयारी
आईएस केरल मॉड्यूल जून 2016 में आईएसआईएस के लिए लड़ने अफगानिस्तान गए थे
5- श्रीलंका आतंकी हमले के बाद पुलिस रेड में 15 आतंकी ढेर
मुठभेड़ के बाद एक घर से 15 लोगों की लाश बरामद की गई हैं
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए 15 लोगों में से 3 संदिग्ध आतंकी भी हैं
श्रीलंका के ईस्ट कोस्ट इलाके में रात भर गोलीबारी चली
घर में आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने रेड की
पुलिस की रेड के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी
बाटिकालोओ शहर के दक्षिणी इलाके में मुठभेड़ में संदिग्ध आतंकी मारे गए
श्रीलंका की सेना के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की है
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
Updated on:
27 Apr 2019 11:08 am
Published on:
27 Apr 2019 11:08 am
