
अब पहले जैसा नहीं रहा राम रहीम, जेल में करने पड़ते हैं ऐसे काम और हूलिया हो गया है ऐसा
नई दिल्ली। अपनी शिष्या से यौन शोषण के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसां फिलहाल जेल में है। राम रहीम सुनारिया जेल में 20 साल कैद की सजा में बंद है। हालांकि डेरा प्रमुख के जेल जाने के बाद यह सवाल कई बार उठता रहा है कि इस वक्त कौन इसे संचालित कर रहा है। चलिए आफको बताते हैं कि इस वक्त किसके हाथ में डेरा सच्चा सौदा की बागडोर।
यों तो पहले कयास लगाए जा रहे थे कि गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत या फिर बेटा या दामाद उसके साम्राज्य के अगले उत्तराधिकारी होंगे। लेकिन हकीकत यह है कि अब तक किसी के हाथ में भी यह सत्ता नहीं सौंपी गई है और न ही किसी को वारिस बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम रहीम का परिवार है और इसमें पत्नी, बेटियां, दामाद और मां हैं, लेकिन फिलहाल डेरे के संचालन और कमान की जिम्मेदारी इसके प्रबंधन (मैनेजमेंट) की है। बताया जा रहा है कि डेरा सच्चा सौदा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिलहाल शोभा इंसां हैं और उन्हीं के हाथ में डेरे की कमान है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा के संचालन, कार्यों और प्रबंधन से जुड़ा हुआ हर फैसला शोभा इंसां ही लेती हैं। वही फिलहाल इसकी कथित मुखिया हैं।
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रमुख गुरमीत राम रहीम का बहुत बड़ा साम्राज्य है। जेल जाने से पहले वही इसे संभालता था। कब, कहां, क्या और क्यों होना है, इसका फैसला राम रहीम के हाथ में ही होता था।
हालांकि राम रहीम के जेल जाने के बाद पूरी परिस्थिति बदल चुकी है। राम रहीम के अनुयायियों की संख्या में भी अब काफी कमी आ चुकी है। बताया जाता है कि डेरे में अभी भी राम रहीम के प्रवचन बड़ी-बड़ी स्क्रीन में चलाए जाते हैं और यहां आने वाले लोग पंडाल में इसे सुनते हैं।
दूसरी तरफ, राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी फिलहाल अंबाला जेल में कैद है।
Read the Latest india news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
04 Jan 2019 11:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
