11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के दिन क्यों मिली इतनी बड़ी सजा,जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

एक निजी स्कूल ने अपने यहां नियुक्त प्रेमी जोड़े टीचर को शादी के दिन ही निलंबित कर दिया।

2 min read
Google source verification
marriage

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में एक प्रेमी-जोड़े को उनके शादी वाले दिन ही उन्हें काम से बर्खास्त कर दिया गया। और इसकी जो वजह बतायी गयी उसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। एक निजी स्कूल ने अपने यहां नियुक्त प्रेमी जोड़े टीचर को शादी के दिन निलंबित कर दिया और कारण बताया कि 'रोमांस' से छात्रों पर गलत प्रभाव पद सकता है।

दोनों शादी से पहले रोमांटिक रिलेशनशिप में थे, इसलिए कर दिया बर्खास्त
हालांकि टीचरों की बर्खास्तगी पर स्कूल प्रिंसिपल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जबकि पंपोर मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के चेयरमैन बशीर मसूदी ने यह बात मानी और कहा कि तारिक और सौम्या को इसलिए बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि दोनों शादी से पहले 'रोमांटिक रिलेशनशिप' में थे। मसूदी ने यह भी कहा, 'उनके बीच प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था और ये स्कूल के 2,000 छात्रों और वहां 200 कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं है। इससे छात्रों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।'

हमने अरेंज मैरेज की है :तारिक भट्ट और सौम्या बशीर
पुलवामा के त्राल टाउन के रहने वाले तारिक भट्ट और सौम्या बशीर वहां के पंपोर मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में पिछले कई सालों से कार्यरत थे। खबरों कि माने तो तारिक और सौम्या का दावा है कि उन्हें 30 नवंबर को उनकी शादी के दिन स्कूल ने बर्खास्त कर दिया।तारिक भट्ट और सौम्या बशीर ने यह भी दावा किया है कि उनदोनों ने अरेंज मैरेज की है। भट्ट ने बताया हमने अरेंज मैरेज की है। कुछ महीनों पहले हमारी सगाई हुई थी और पूरा स्कूल जानता है कि सौम्या ने स्कूल स्टाफ के लिए पार्टी का भी आयोजन किया था।'

प्रेमी जोड़े को सफाई पेश करने का मौका भी नहीं दिया गया
आपको बता दें प्रेमी जोड़े ने स्कूल द्वारा सफाई नहीं मांगे जाने पर सवाल उठाए। भट्ट ने कहा, 'हमने शादी के लिए स्कूल प्रशासन से छुट्टी मांगी और स्कूल ने छुट्टी दी। अगर ये लव मैरिज है तो क्या उन्हें शादी के घोषणा के बाद ही इसका पता चला था?' साथ ही जोड़े ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन द्वारा उन दोनों की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा हमने सही तरीके से शादी की है और हम कोई पाप के भागी नहीं है क्योंकि हमने कोई अपराध नहीं किया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग