
कोरोना लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दूसरे कामों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। फिल्मों की शूटिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए भी राहत की खबर है। महाराष्ट्र सरकार जल्द फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी दे सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने इस बात के संकेत दिए हैं कि कुछ शर्तों के साथ फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू हो सकती है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए फिल्म इंडस्ट्री से बात
सीएम उद्धव ठाकने ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों से बैठक की। इसमें ठाकरे ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर शटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाए, तो शूटिंग शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माताओं से लॉकडाउन के दौरान सीमित स्टाफ के साथ लंबित शूटिंग शुरु करने के लिए योजना तैयार करने को कहा। हालांकि सीएम ने सिनेमाघरों को फिर से खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन और ऑरेंज जोन में नियमों का पालन करते हुए शूटिंग शुरू की जा सकती है। उद्धव ने सांस्कृतिक कार्य विभाग और निर्माताओं से कहा है कि वे मानसून से पहले शूटिंग शुरू करने की संभावनाओं का तलाश करें।
शूटिंग के लिए सेट्स के किराए में छूट पर करेंगे विचार
सीएम ने कहा क फिल्मसिटी में बने सेट के किराए में सहूलियत देने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा लोककला और तमाशा कलाकारों की मदद का निर्णय भी जल्द लिया जाएगा। को भी मदद करने को लेकर फैसला किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन के अलावा अन्य क्षेत्रों में कुछ कामों को शुरू करने की अनुमति दी गई है।
रुकी हुई है 110 धारावाहिकों की शूटिंग
फिल्म निर्माता नितिन वैद्य के अनुसार- कोरोना संकट के कारण हिंदी के 70 और मराठी के 40 समेत कुल 110 धारावाहिकों की शूटिंग रुकी हुई है। काम रुकने से 3 लाख से ज्यादा लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है।
Updated on:
21 May 2020 05:56 pm
Published on:
21 May 2020 05:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
