इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश ( Andhra pradesh ) से एक रोचक तस्वीर सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी ( AP Police ) सड़कों पर घुड़सवारी कर रहा है। लेकिन ये घुड़सवारी आम घुड़सवारी नहीं है बल्कि इस पुलिसकर्मी ने घोड़े पर कोरोना वायरस का पेंट करवाया है। इस पेंट किए घोड़े पर सवार पुलिसकर्मी लोगों को घर से बाहर ना निकलने के लिए प्रेरित कर रहा है।