23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में सिखों पर हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, दूतावास के बाहर किया प्रदर्शन

काफी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 3 Jul 2018, 5:13 PM IST

sikh

इस विरोध में महिलाएं भी शामिल हुईं। प्रदर्शन दिल्ली के चाणक्यपुरी के पास अफगानिस्तान के दूतावास के बाहर हुआ। 

sikh

हजारों की तादाद में सिख समुदाय के लोग तख्ती, बैनर, पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। बैनर, पोस्टरों पर सिख समुदाय के लोग अमन और चैन का संदेश देते नजर आए। उन्होंने काली पट्टी बांध रखी थी तो कुछ लोगों ने काले कपड़े पहने थे और कुछ काले झंड़े उठाए हुए थे।

sikh

प्रदर्शन के दौरान दूतावास के अधिकारियों ने सिख समुदाय के लोगों से बात की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अफगानिस्तान सरकार हमारे समुदाय के लोगों की सुरक्षा करें और पीड़ित परिवार को वहां की सरकार मुआवजा भी दे। साथ ही उन्होंने भारत सरकार के भारत में सिख समुदाय के दोबारा बसने के लिए नागरिकता देने की मांग भी की।

sikh

बता दें कि इस प्रदर्शन का आयोजन शिरोमणि अकाली दल के सदस्य और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कराया था।

sikh

उल्लेखनीय है कि सोमवार को अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

Sikha

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने जलालाबाद शहर में आत्मघाती हमले में 19 लोगों के मारे जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों पर किए जाने वाले किसी हमले को सही नहीं ठहराया जा सकता और यह अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है