27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल के अंदर टैंक से मिला नर कंकाल, इंसान की खोपड़ी और हड्डियां, मचा हड़कंप

स्कूल के अंदर टॉयलेट से नर कंकाल मिलने से सनसनी मच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 25 Oct 2018, 7:57 PM IST

skeleton found in school

स्कूल के अंदर टैंक से मिला नर कंकाल, इंसान की खोपड़ी और हड्डियां, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अलीपुर के मुखमेलपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में टैंक के अंदर से नर कंकाल मिला है। इस खुलासे के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। इतना नहीं डर के कारण छात्र स्कूल भी नहीं गए।

यह है पूरा मामला....

अलीपुर के मुखमेलपुर थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम के एक प्राइमरी स्कूल के शौचालय के टैंक में नर कंकाल मिला, जिससे लोग सकते में हैं। स्कूल के कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंक में इंसान की खोपड़ी, कपड़े और हड्डियां भी पड़ी हुई थीं। नर कंकाल मिलने की सूचना स्कूल में काम कर रहे मजदूरों ने दी। बताया जा रहा है कि स्कूल के टॉयलेट और उसके अंदर का टैंक कई सालों से बंद पड़ा था। पुराने टॉयलेट के बगल में नए टॉयलेट बनने वाला था। इसलिए, मजदूर नए टॉयलेट की लाइन बना रहे थे। जब खुदाई हो रही थी तो अचानक उन्हें नर कंकाल दिखा। नर कंकाल दिखते ही वहां हंगामा मच गया। इसके बाद स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। वहीं, डर के कारण बच्चे स्कूल से चल गए।

छानबीन शुरू

यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और आस-पास के लोग स्कूल पहुंच गए। फिलहाल, वहां पर काम रोक दिया गया है। अब भी यह खुलासा नहीं हुआ कि वहां पर कुल कितने नर कंकाल मिले हैं। पुलिस को बी सूचना दे दी गई है। लेकिन, सबके मन में यही सवाल है कि यह नर कंकाल किसका है और यहां कैसे पहुंचा। स्कूल प्रशासन भी कुछ बोलने से इनकार कर रही है। फिलहाल, मामले की छानबीन जारी है। लेकिन, इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग