मौसम विभाग कि मानें तो इस साल 42 फीसदी सामान्य बारिश की संभावना है। वहीं, 12 फीसदी ऐसे आसार लगाए जा रहे हैं कि बारिश सामान्य से अधिक होगी। आपको बता दें कि 2017 और 2016 में भी मानसून सामान्य रहा था। लेकिन 2014 और 2015 में बारिश कम हुई थी, जिसकी वजह से देश को सूखे की मार झेलनी पड़ी थी।