मुख्य आरोपी शिव कुमार की 2013 में शादी हो गई थी, लेकिन 4 साल से वह एक दूसरी लड़की से शादी करना चाह रहा था। बता दें कि वह लड़की रिश्ते में मनोज की बुआ लगती थी, लेकिन उसकी शादी नीरज के मामा से तय हो गई थी। ये बात शिव कुमार को पसंद नहीं थी, उसने लड़की के घर इसे लेकर खूब हंगामा भी किया था और धमकी भी दी कि अगर लड़की की शादी कहीं और हुई तो बहुत बुरा होगा। इस दौरान मनोज और नीरज ने शिव कुमार की पिटाई कर दी थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने ये षड़्यंत्र रचा।