ये था मामला
कासगंज में 24 घंटों में लूट की दो घटनाएं सामने आईं। पहली घटना अमांपुर की थी जहां बदमाशों ने डकैती के दौरान गृहस्वामी की हत्या कर दी थी। वहीं दूसरी घटना सहावर कस्बे के रेलवे रोड के सामने नबी नगर की है। शुक्रवार तड़के तीन बजे के बाद कुछ डकैत बलवंत सिंह के मकान में घुस गए। सरिया, डंडों और चाकू से प्रहार कर परिवार के रामदास समेत वृद्धा चम्पादेवी और माया देवी की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि राजकुमार, अजय, आरती गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद बदमाश घर में रखी लाखों की नकदी जेवरात लेकर फरार हो गये। उन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ के साथ परिजनों ने तीनों शवों को मुख्य चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया।