27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BAT की एलओसी पर हिमाकत, करानी चाही आतंकियों की घुसपैठ, शहादत देने वाले जवानों की पहचान

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में सीमा पर गोलीबारी और ग्रेनेड से हमला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 22 Oct 2018, 9:26 AM IST

Attack on LOC

Attack on LOC

श्रीनगर। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने रविवार दोपहर को एलओसी पर भारतीय सेना के जवानों पर हमला बोल दिया। ये हमला उस वक्त किया गया, जब जवान गश्त कर रहे थे। इस हमले में हमारे 3 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा कुछ जवानों के घायल होने की भी जानकारी है। शहादत देने वाले जवानों की पहचान हो गई है। इनमें नौशेरा के हवलदार कौशल कुमार, डोडा के लांस नायक रंजीत सिंह और अखनूर सेक्टर के राइफलमैन रजत कुमार बसन शामिल हैं। इसके अलावा सांबा के राइफलमैन राकेश कुमार को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद से सीमा पर तनाव का माहौल है। आर्मी ने बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया है और कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गोलीबारी की आड़ में करानी चाही आंतकियों की घुसपैठ

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर पौने दो बजे के करीब एलओसी के सुंदरबानी सेक्टर में पाकिस्तान की बैट ने कुछ आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की। इस दौरान छह आतंकियों ने ललयाली पोस्ट पर गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंका। इस हमले के जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों ने भी दो आतंकियों को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। हमला करने वाले आतंकी सरंकड़ों की आड़ में भाग गए। सूत्रों के अनुसार बैट टीम में सादे कपड़े में पाकिस्तानी सैनिक भी थे जो घुसपैठ करने में आतंकवादियों को सहयोग दे रहे थे।

मौके से भारी मात्रा में हथियार हुए बरामद

जानकारी के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके 47, भारी मात्रा में गोली बारूद बरामद किया गया है। मुठभेड़ में तीन सैनिकों ने शहादत की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि एक जवान घायल भी हुआ। घायल को हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमान अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि सेना ने मुठभेड़ स्थल व साथ लगते इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ रखा है। क्षेत्र को खंगाला जा रहा है।