3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonu Sood बने ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी, जानें एशिया की 50 हस्तियों में और किन लोगों को मिली जगह

Bollywood अभिनेता Sonu Sood को मिला बड़ा सम्मान Top Global Asian Celebrity 2020 का मिला खिताब देश के अन्य हस्तियों ने भी टॉप 50 की सूची में बनाई जगह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Dec 2020, 10:54 AM IST

Sonu Sood becomes top global asian Celebrity

सोनू सूद को मिला टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी का सम्मान

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus )जैसी महामारी के बीच देश में जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood )ने नया मुकाम हासिल किया है। अपनी दरियादिली के चलते सोनू सूद ने ग्लोबल एशियन की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है।

रील से निकलकर रीयल हीरो बने सोनू सूद को 2020 के लिए नंबर एक एशियाई हस्ती के रूप में चुना गया है। इस संबंध में अपनी तरह की अनूठी रैंकिंग लंदन में जारी की गई है।

लोगों की मदद करने के लिए सोनू सूद ने लिया इतने करोड़ का कर्ज, जानिए अपनी कौनसी कीमतें चीजें रखीं गिरवी

इन लोगों को किया गया शामिल
यूके स्थित ईस्टर्न आई अखबार की ओर से प्रकाशित 50 एशियाई हस्तियों में सोनू सूद को पहला स्थान हासिल हुआ है। दरअसल इस सूची के माध्यम से उन कलाकारों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपने काम से समाज में सकारात्मक छाप छोड़ी है और लोगों को प्रेरित किया है।

इस सूची में शामिल सिनेमा, संगीत और फैशन की दुनिया से अन्य भारतीय हस्तियां भी शामिल हैं।

सम्मान के बाद ये बोले सोनू
अभिनेता सोनू सूद ने इस सम्मान के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि, 'मेरे प्रयासों को पहचानने के लिए ईस्टर्न आई, धन्यवाद। जैसे महामारी आई, मुझे एहसास हुआ कि मेरे देशवासियों की मदद करना मेरा कर्तव्य है।

यह ऐसी चीज थी जो मेरे अंदर से आई। जो मैंने किया, यह एक भारतीय के रूप में मेरी जिम्मेदारी थी और मैं अपनी अंतिम सांस तक नहीं रुकूंगा।'

वहीं ईस्टर्न आई के एडिटर ने कहा कि सोनू सूद पूरी तरह इस सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच जिस तरह लोगों की मदद की और उनके लिए आगे आए, ये काबिले तारीफ तो है ही साथ ही लोगों को प्रेरणा देने वाला है।

टॉप 10 में ये भारतीय भी शामिल
ग्लोबल एशियन सूची में पांचवा स्थान गायक अरमान मलिक का रहा है। जबकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 6वें स्थान पर रही, वहीं बाहुबली एक्टर प्रभास ने 7वें पायदान पर जगह बनाई है।








इन हस्तियों को मिली जगह




















































नामस्थान
आयुष्मान खुराना11
दिलजीत दोसांझ14
शहनाज गिल16
अमिताभ बच्चन20
पंकज त्रिपाठी23
असीम रियाज25
डिजाइनर मसाबा गुप्ता32
कॉमेडियन सलोनी गौर36
धवानी बच्चुशाली42
हेल्ली शाह47
अनुष्का शंकर50

15 हस्तियां शामिल

ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटीज की टॉप 50 की सूची में सोनू सूद समेत 15 हस्तियों ने जगह बनाई है।