26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज को मिलने जा रहा है पहला गैर-ईसाई प्रिंसिपल, राजेंद्र शिंदे 1 सितंबर से संभालेंगे पदभार

कॉलेज सेंट जेवियर्स के इतिहास में कोई गैर-ईसाई प्रिंसिपल बनेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 25 Jul 2018, 1:07 PM IST

St

मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज को मिलने जा रहा है पहला गैर-ईसाई प्रिंसिपल, राजेंद्र शिंदे 1 सितंबर से संभालेंगे पदभार

मुंबई। शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक कॉलेज सेंट जेवियर्स में इस बार गैर-ईसाई प्रिंसिपल मिलने जा रहे है। ऐसा कॉलेज के इतिहास में 150 साल बाद होने जा रहा है। राजेंद्र शिंदे कॉलेज के अगले प्राचार्य होंगे। प्रोफेसर शिंदे अभी वर्तमान में कॉलेज के वनस्पति विभाग के हेड के रूप में कार्यरत हैं। एक सिंतबर से वह इस मशहूर कॉलेज के 24वें प्रिंसिपल होंगे। 55 वर्षीय शिंदे इस कॉलेज से पिछले 35 साल से जुड़े हुए हैं। 1983 से लगभग 10 वर्षों तक कॉलेज में वह एक हर्बेरियम क्यूरेटर रहे, 2011 - 2017 तक वह उप-प्रिंसिपल रहे। उन्होंने अपने प्रिंसिपल बनने पर हैरानी जताई है। शिंदे का कहना है कि, " प्रबंधन ने मुझे 150वें वर्ष में प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त करके एक मजबूत संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी नियुक्ति ने भविष्य में मेरे सहयोगियों और जूनियरों के लिए रास्ता खोल दिया है। " शिंदे का संबंध नासिक से हैं। नासिक से ही उन्होंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की।

बेटी ने पिता को बताई नाबालिग प्रेमी के धोखा देने की बात, पापा ने लड़के का कर लिया अपहरण
टॉप 'ईसाई समुदाय कॉलेज' में संभवत: पहला प्रिंसिपल

संभवत: ये भारत में शीर्ष ईसाई कॉलेज होगा जिसमें गैर-ईसाई प्रिंसिपल मिलेगा। बता दें कि न तो दिल्ली के सेंट स्टीफन, न ही कोलकाता के सेंट जेवियर्स और न ही मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज (एमसीसी) में ईसाई समुदाय के बाहर का प्रिंसिपल हैं। जब से इस कॉलेज की स्थापना हुई है तब से ईसाई समुदाय के 22 पादरी प्रिंसिपल बने हैं। दक्षिणी मुंबई के इस कॉलेज में 2015 में एंजेले मेनेजेस पहले गैर-जेसुइट प्रिंसिपल बने। बता दें कि सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई की स्थापना सन् 1869 में हुई थी। कॉलेज को एनएएसी से A+ ग्रेड प्राप्त है। यह कॉलेज मुंबई यूनिवर्सिटी के अधीन एक स्वायत्त कॉलेज है। दो छात्रों की पढ़ाई के साथ शुरू हुए इस कॉलेज में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। साथ ही इस कॉलेज से देश की कई मशहूर हस्तियां भी पढ़ चुकी हैं।

गुजारा भत्ता में पति ने पत्नी को दे दिए बेशुमार रुपए, गिनते-गिनते सुबह से हो गई शाम