26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी ने पिता को बताई नाबालिग प्रेमी के धोखा देने की बात, पापा ने लड़के का कर लिया अपहरण

एक लड़की ने अपने पिता से प्रेमी के धोखा देने की शिकायत कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 25 Jul 2018, 11:51 AM IST

Daughter

बेटी ने पिता को बताई नाबालिग प्रेमी के धोखा देने की बात, पापा ने लड़के का कर लिया अपहरण

कोलकाता। देश में ऐसा कम ही होता है जब बेटी अपने पिता से अपने प्रेमी की बातें करें। अगर ये बातें प्रेमी के धोखा देने से जुड़ी हों तो खबर भी दिलचस्प हो जाती है। खबरों के मुताबिक एक लड़की ने अपने प्रेमी के धोखा देने की शिकायत अपने पिता से की। बेटी की शिकायत पर उस शख्स ने आरोपी लड़के का ही अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने लड़के को कई घंटे तक अपने फ्लैट में बंद रखा। पीड़ित एक मशहूर स्कूल का 11वीं का छात्र है। यहीं बात नहीं रूकी आरोपी व्यक्ति ने लड़के की मां को चेतावनी देते हुए अपने बेटे के व्यवहार को सही करने के बारे में कहा। जब महिला ने अपने बेटे से इस बारे में बात की तो पीड़ित लड़के ने अपनी मां को अपहरण की पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर नाबालिग छात्र को आरोपी शख्स के चंगुल से छुड़ाया और उसके खिलाफ अपहरण और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया।

तलाकशुदा शख्स ने बीमा के 60 लाख रुपए लेने के लिए पूर्व पत्नी की हत्या का रचा था षडयंत्र, एक साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

लड़की ने लड़के पर लगाया धोखा देने का आरोप
खबरों के मुताबिक रेजेंट पार्क इलाके में ये घटना हुई। मगर अपहरण सोमवार को मेनोक सिनेमा हॉल के करीब में हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, " लड़की 17 वर्षीय लड़के के स्कूल पहुंची और उसे सिनेमा हॉल ले गई। लड़की ने आरोप लगाया कि नाबालिग लड़का उसको किसी और लड़की के लिए धोखा दे रहा है। हालांकि लड़के ने दूसरी लड़की से संबंधों के आरोपों को खारिज कर दिया। लड़की वहीं दिल टूटने से रोने लगी। जो राहगीरों का आकर्षण का केेंद्र बनी। आने-जाने वाले लोग रोती हुई लड़की को देखने लगे। स्थानीय शख्स ने लड़की के पिता को फोन कर और उसे ले जाने की बात कही। फोन के तुरंत बाद ही पिता अपनी कार से घटनास्थल पहुंचा। बिना सोचे लड़के और लड़की को अपनी कार में बैठाकर रेजेंट पार्क इलाके में स्थित फ्लैट में ले आया। लड़के को फ्लैट में बंद रखा गया और उसके साथ मार पिटाई भी की गई। आरोपी ने लड़के की मां को फ्लैट पर मामला सुलझाने के लिए बुलाया। साथ ही कहा कि अगर वह यहां नहीं आई तो उसके बेटे की फिर से पिटाई की जाएगी। जिसके बाद महिला ने अपने बेटे के मोबाइल पर फोन मिलाया। जिसका कोई जवाब नहीं मिलने से वह परेशान हो गई। आखिर में आरोपी व्यक्ति ने फोन को उठाया। जिसके बाद महिला सीधे इलाके के पुलिस स्टेशन पहुंची और पूरा मामला बताया। पुलिस ने फ्लैट पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

राफेल डील पर राहुल गांधी ने फिर मोदी को घेरा, 4 साल में 4 रक्षामंत्री होने के पीछे बताई ये वजह