21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राफेल डील पर राहुल गांधी ने फिर पीएम मोदी को घेरा, 4 साल में 4 रक्षामंत्री होने के पीछे बताई ये वजह

राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर कहा है कि पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से फ्रांस के साथ बातचीत की और इस दौरान रहे चारों रक्षामंत्रियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

2 min read
Google source verification
rahul

PM Narendra Modi and Rahul Gandhi

नई दिल्ली। राफेल विमान सौदे को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहा है। अब एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर कहा है कि पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से फ्रांस के साथ बातचीत की और इस दौरान रहे चारों रक्षामंत्रियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। राहुल ने एक श्रंखलाबद्ध ट्वीट में कहा, "वर्ष 2014 से भारत में चार रक्षामंत्री रह चुके हैं। हमें अब पता चला है कि क्यों। इससे प्रधानमंत्री को फ्रांस के साथ दोबारा बातचीत खुद करने की आजादी मिल गई।" उन्होंने कहा, "भारत के पास चार राफेल मंत्री थे। लेकिन प्रधानमंत्री को छोड़कर उनमें से किसी को नहीं पता था कि वास्तव में फ्रांस में कुछ चल रहा है। लेकिन वे इस बारे में बोलेंगे नहीं।" बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को फ्रांस से राफेल सौदे की कीमत सदन को नहीं बताकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाकर मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है। राहुल गांधी यह दावा करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस दौरे के समय राफेल विमान सौदे को बदल दिया, हालांकि सरकार का कहना है कि इस सौदे में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। बता दें कि भारत ने 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इन विमानों की आपूर्ति सितंबर 2019 से शुरू होने वाली

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का क्या होगा ये कांग्रेसियों को भी नहीं पता: अरुण जेटली

जेटली ने विवाद को फर्जी बताया
उधर केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली फेसबुक में एक पोस्ट लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। जेटली ने राहुल गांधी को फर्जी राफेल विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है। जेटली ने यह भी कहा कि असली मुद्दों के अभाव में सबसे पुरानी पार्टी बहुसंख्यकों पर प्रहार करने के लिये मृदु भाषा के रूप में धर्मनिरपेक्षता को फिर से परिभाषित कर रही है और इस प्रक्रिया में बहुसंख्यकों की दुश्मनी मोल ले रही है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, राफेल डील में सरकार ने खा लिए 36 हजार करोड़ रुपए