26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुहब्बत के खातिर नौकरानी ने किया अपने ही मालिक से दगा, फिर भी बच नहीं पाई

चार महीने पहले जिस शख्स से फोन कॉल के जरिए मुहब्बत हुई, उसी के लिए नौकरानी प्रिया उर्फ परवीन ने अपने ही मालिक केके गुप्ता के मकान में साथियों के साथ मिलकर लूट की। ये मुहब्बत भी चंद महीनों पहले फोन कॉल के जरिए पनपी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Kumar Gautam

•

Updated: 23 Jul 2018, 11:52 PM IST

loved a house made cheating in householder. not attached

loved a house made cheating in householder. not attached

जयपुर
चार महीने पहले जिस शख्स से फोन कॉल के जरिए मुहब्बत हुई, उसी के लिए नौकरानी प्रिया उर्फ परवीन ने अपने ही मालिक केके गुप्ता के मकान में साथियों के साथ मिलकर लूट की। ये मुहब्बत भी चंद महीनों पहले फोन कॉल के जरिए पनपी थी। शिप्रापथ थाना पुलिस ने आरोपी नौकरानी प्रिया उर्फ परवीन को दो साथियों समेत सोमवार को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ३४ हजार रुपए की नकदी बरामद की है। वहीं एक अन्य आरोपी समेत लूटे गए माल की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी विकास पाठक ने बताया कि बुजुर्ग दंपति को घर में नौकरानी परवीन खातून उर्फ प्रिया साहू के सहयोग से बंधक बनाकर 2 लाख 30 हजार रू नगद तीन मोबाइल और करीब 7 किलो चांदी के बर्तन व जेवरात, करीब 300 ग्राम सोना व एक कार लूटकर ले गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने तीन टीमें बनाकर उत्तरप्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में टीमें भेजी। परवीन खातून उर्फ प्रिया साहू (२५) निवासी कोलकाता, आमिर (२५) और नदीम (२६) निवासी मुरादाबाद को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूटी गई कार, वारदात में काम में लिए गए 2 चाकू और 34,460 रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों ने लूट का अन्य सामान आरोपियों के पास होना बताया है।

बार-बार बदल रहे थे लोकेशन

वारदात के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपियों का पीछा कर रही थी। उन्हें लूट कर ले गए मोबाइल फोन से लगातार लोकेशन का फायदा हो रहा था। हालांकि बदमाशों के लोकेशन बदलने के कारण पुलिस टीम को 2 दिन व 3 रात जागकर पीछा करना पड़ा।

फर्जी आईडी से बनी प्रिया साहू

पुलिस ने बताया कि परवीन खातून फर्जी आईडी से प्रिया साहू बनकर घरों में छोटे बच्चों की केयरटेकर का काम करती थी। मकान मालिक रिटायर्ड बैंक अधिकारी केके गुप्ता ने परवीन को जयपुर सर्वेन्ट सेन्टर के प्रोपराईटर फईम खान के जरिए घर पर काम के लिए रखा था।

एेसे हुई मुहब्बत की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया

दरअसल परवीन का पांच साल पहले तलाक हो चुका है। एक साल से वह जयपुर में काम करने के लिए आई हुई थी। वारदात से पहले भी वह दो जगहों पर काम कर चुकी है, लेकिन ज्यादा दिन नहीं रही। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि चार महीने पहले परवीन की मां ने पुराना मोबाइल बेचा था। इसमें परवीन के मोबाइल नंबर थे। मोबाइल नदीम के हाथों में आया तो उसने नंबरों पर कॉल किया। एेसे ही बात होने पर दोनों में मुहब्बत हो गई और बात एक दूसरे से मिलने तक पहुंच गई। जयपुर आने पर नदीम को परवीन के मालिक के बारे में जानकारी हुई तो वारदात करने की योजना बनाई।

भरोसा जीतने के लिए पहनाई अंगूठी

लूट की योजना आते ही परवीन को पहले भरोसे में लेना जरूरी था, इसलिए उसे पहले अंगूठी पहनाकर भरोसा जीता और फिर शादी करने के बाद सैटल होने की कहकर वारदात के लिए परवीन को तैयार किया। प्रिया से फोन पर और साथियों ने रास्तों के बारे में पूरी रैकी की। साजिश के तहत एक बार रात ११ बजे घुसने की कोशिश की, लेकिन नाकाम होने पर रात करीब 2 बजे प्रिया ने घर का मैनगेट खुला रखा। इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।