24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन के बनाए वॉच टावर को भारतीय सेना ने गिराया, दोनों के बीच टकराव

दोनों सेनाओं के बीच नया विवाद उस समय हुआ जब भारतीय टुकड़ी ने चीनी सैनिकों द्वारा निगराना के लिए बनाए गए वॉच टावर को ध्वस्त कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Sep 12, 2015

China-India military

China-India military

नई
दिल्ली। पड़ोसी देश चीन से एक बार फिर टकराव की स्थित बन गई है। उत्तरी लद्दाख के
बर्तसे क्षेत्र में एक बार फिर भारत और चीनी सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों सेनाओं
के बीच नया विवाद उस समय हुआ जब भारतीय टुकड़ी ने चीनी सैनिकों द्वारा निगराना के
लिए बनाए गए वॉच टावर को ध्वस्त कर दिया।

चीनी आर्मी यहां आपसी रजामंदी से
मानी गई पैट्रोलिंग लाइन के बेहद करीब इस वॉच टावर को बना रही थी। इसे भारतीय सेना
और भारत-तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) जवानों ने शुक्रवार को गिरा दिया।

इसके
बाद पैट्रोलिंग लाइन के दोनों ओर सेनाए एक-दूसरे के आमने-सामने आ गईं। भारत और चीन
दोनों तरफ से पैट्रोलिंग लाइन पर और अधिक सैनिकों को भेजा गया है।

इससे
क्षेत्र में दोनों ओर सेनाओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिल रहा है। चीन बर्तसे को
अपना हिस्सा बताता रहा है, जबकि भारत हमेशा इसका विरोध करता है।

ये भी पढ़ें

image