
Lockdown में फूड बिजनेस शुरू करना हुआ आसान, घर बैठे मिल जाएगा लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करें Apply
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus in India) लॉकडाउन (Lockdown) से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था (Economy) तबाह हो चुकी है। कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू हो गया है। न जाने कितने लोगों की नौकरियां (Nukari in Lockdown) छिन रही हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) की लड़ाई लंबी चलेगी। संकट के इस दौर में हमें अपने आपको बहुत मजबूत करना होगा। अगर लॉकडाउन ( Lockdown in India) से आपकी नौकरी (Jobs in Lockdown) प्रभावित हुई है, तो हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। जिसमें आप मामूली लागत में फूड बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस की खासियत यह है कि इसमें घर की महिलाएं भी हाथ बंटा सकती हैं। खास बात यह है कि आप इसे घर बैठे ही शुरू कर सकते हैं और घर बैठे ही आपको लाइसेंस (License ) और रजिस्ट्रेशन (registration) मिल जाएगा।
35 लाख से अधिक लोग कर सकते हैं लेनदेन
खाद्य नियामक एफएसएसएआई (FSSAI) ने फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBOs) को लाइसेंस जारी करने और उनके पंजीकरण के लिए एक नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया है। वर्ष 2011 से, FSSAI के ऑनलाइन लाइसेंसिंग प्लेटफॉर्म FLRS (फूड लाइसेंसिंग एंड रजिस्ट्रेशन सिस्टम) ने अब तक 70 लाख लाइसेंस / पंजीकरण जारी किए हैं। इसमें से 35 लाख से अधिक लाइसेंसधारी / पंजीकृत लोग इस पर सक्रिय रूप से लेनदेन कर रहे हैं।
शुरू कर रहा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
नियामक ने एक बयान में कहा, एफएसएसएआई अपने क्लाउड आधारित, उन्नत नये खाद्य सुरक्षा अनुपालन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Online Platfrom) को शुरू कर रहा है, जिसे खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली (Food safety compliance system) (FoSCoS) कहा जाता है।
सभी कामों के लिए होगा एकमात्र प्लेटफॉर्म
खाद्य नियामक ने कहा है कि यह नया प्लेटफॉर्म FoSCoS इस तरह तैयार किया गया है कि किसी भी फूड बिजनेस ऑपरेटर के लिये विभाग के साथ किये जाने वाले सभी कार्यों के लिये यही एकमात्र प्लेटफॉर्म होगा। इस प्लेटफॉर्म को इसके मोबाइल ऐप के साथ एकीकृत किया गया है और इसे अन्य आईटी प्लेफॉर्म के साथ जोड़ा जायेगा।
FSSAI ने कहा, शुरुआत में FoSCoS लाइसेंसिंग, पंजीकरण, निरीक्षण और वार्षिक रिटर्न मॉड्यूल की पेशकश करेगा। एक एकल नियामक मंच अखिल भारतीय एकीकृत प्रतिक्रिया प्रणाली को किसी भी खाद्य धोखाधड़ी के लिए सक्षम करेगा।
Published on:
02 Jun 2020 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
