
अतिरिक्त मुख्य सचिव बोले- आपका इंदौर काफी बेहतर स्थिति में, लॉकडाउन की जरूरत नहीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ( West Bengal government) ने बुधवार को प्रदेश में लॉकडाउन ( coronavirus lockdown ) को लेकर बड़ी घोषणा की है। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर बताया कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन ( lockdown ) के तहत आगामी 28 अगस्त को इससे छूट दे दी है। जबकि 20-21 और 27 व 31 अगस्त को प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा।
पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) के मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश सरकार को इस संबंध में कई आवेदन और सूचनाएं मिली हैं कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिनों के लिए लागू किए जाने वाले लॉकडाउन के चलते व्यापार करने और बैंकिंग गतिविधियों में भारी परेशानी आ सकती है। इन दो दिनों के लॉकडाउन के बाद अगले सप्ताह के पहले सोमवार यानी 31 अगस्त को भी लॉकडाउन घोषित किया गया है।
तमाम लोगों-संस्थाओं से मिली इन अपीलों पर गौर करते हुए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन से छूट देने का फैसला लिया है। इसके चलते बीते 3 अगस्त को प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश में मामूली फेरबदल करते हुए, पूर्व में घोषित 28 अगस्त के लॉकडाउन वापस लिया जा रहा है।
मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में आगे कहा गया कि अब समूचे प्रदेश में लॉकडाउन गुरुवार 20 अगस्त, शुक्रवार 21 अगस्त, गुरुवार 27 अगस्त और सोमवार 31 अगस्त को लागू किया जाएगा। इस दौरान बीते 30 जुलाई को जारी सभी प्रतिबंध और दिशानिर्देश लागू रहेंगे।
इससे पहले बुधवार को कोलकाता में मौजूद हर पुलिस स्टेशन में 2-4 अनुभवी चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा। यह चिकित्सक कोरोना वायरस के हालात और चिकित्सीय आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस की मदद करेंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बंगाल राज्य शाखा के सचिव डॉ. शांतनु सेन ने इस संबंध में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा को एक पत्र लिखा है।
पत्र में डॉ. सेन ने लिखा कि केएमसी में प्रदेश के गृह सचिव की मौजूदगी में लिए गए फैसले के तहत वह संबंधित थानों के लिए चुने गए चिकित्सकों की सूची और उनके कॉन्टैक्ट नंबर्स भेज रहे हैं।
गौतलब है कि पश्चिम बंगाल में फिलहाल कोरोना वायरस ( coronavirus cases ) के एक्टिव केस की संख्या 25,846 है, जबकि यहां पर 73,395 लोग इस महामारी से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 49 लोगों की मौत के साथ प्रदेश में मरने वालों की कुल संख्या 2149 ( Coronavirus Deaths ) पंहुच गई है।
Updated on:
12 Aug 2020 06:14 pm
Published on:
12 Aug 2020 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
