सरकार ने क्यों लौटाई फाइल
केंद्र सरकार का कहना है कि वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस केएम जोसेफ का नंबर 42वां है। अभी भी हाईकोर्ट के करीब 11 जज उनसे सीनियर हैं। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में केरल का प्रतिनिधित्व पहले से ही ज्यादा है। कोलकाता, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और कई हाईकोर्ट के अलावा सिक्किम, मणिपुर, मेघालय के प्रतिनिधि अभी सुप्रीम कोर्ट में नहीं है। जस्टिस केएम जोसेफ केरल से आते हैं। केरल के दो हाईकोर्ट जज सुप्रीम कोर्ट में हैं। पिछले काफी समय से सुप्रीम कोर्ट में SC/ST का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। कोलेजियम सिस्टम सुप्रीम कोर्ट का ही एक सिस्टम है। अगर केरल के ही एक और हाईकोर्ट जज की नियुक्ति की जाती है तो यह सही नहीं होगा।