15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले मनोहर पर्रिकर- मन गर्व से भर उठता है

हमारे भारतीय सेना के विशेष कमांडो द्वारा अभियान की सफलता की खबर से आज भी मन गर्व से भर उठता है।

2 min read
Google source verification
Manohar Parrikar

Manohar Parrikar said Trials on to introduce AC jackets for Indian Special Forces hindi news

नई दिल्ली: भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं गोवा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक का जिन्न बाहर निकाला है। एक तरफ जहां पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र पर बहस चल रही है। वहीं दूसरी ओर मनोहर पर्रिकर ने यह कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर विशेष कमांडो दलों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता पर मन गर्व से भर उठता है। दरअसल मनोहर पर्रिकर से हाल ही में दोना पावला स्थित राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान में हिन्द महासागर: आर्थिक एवं भू-रणनीतिक महत्व पर आयोजित एक कार्यशाला से अलग एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान यह बात कही।

जब मनोहर पर्रिकर से यह पूछा गया कि पाक कब्जे वाले कश्मीर पर सफल सर्जिकल स्ट्राइक की खबर मिली तो उस वक्त उनके मन क्या बात आयी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे भारतीय सेना के विशेष कमांडो द्वारा अभियान की सफलता की खबर से आज भी मन गर्व से भर उठता है।

कब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को दिया था अंजाम

भारतीय सेना के विशेष कमांडो ने साल 2016 के 28-29 सितंबर को पाक अधिकृत कश्मीर क्षेत्र में आतंकियों के कई कैंप लगे हुए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने उस इलाके में घुसकर आतंकवादियों के कैंप को नष्ट कर दिया और कई आतंकवादियों को मार गिराया। जिसके बाद पूरे दुनिया में पाकिस्तान में आतंकवादियों पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक का डंका बजने लगा था।

दरअसल इससे पहले आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के उरी में भारतीय सेना पर अचानक से हमला बोल दिया था। जिसमें 19 सैनिक शहीद हो गए थे। इसी हमले के तकरीबन 10 दिनों बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया और पीओके में आतंकियों के चल रहे कैंप को नष्ट कर दिया। हालांकि इस घटना के बाद पाकिस्तान ने इसे नकार दिया था। लेकिन, भारतीय सेना ने प्रेस कॉफ्रेंस कर इस घटना की पूरी जानकारी दी थी कि उन्होंने पीओके में चल रहे कैंप का खात्मा किया और कई आतंकियों को मार गिराया है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग